Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण के चलते एशिया कप में नहीं खेल पाए विराट, शास्त्री ने किया खुलासा

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट को अपने नाम करने वाली भारतीय टीम के कोच का बयान सामने आया है। आपकों बता दें की इस टूर्नामेंट में भारत ने बांग्लादेश को हराकर 7वीं बार एशिया कप पर कब्जा किया है। इस टूर्नामेंट में टीम के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था और रोहित शर्मा ने टीम का नेतृत्व किया था।

फाइनल में क्यों होती है बांग्लादेश की हार, इस खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

इधर कप्तान विराट के इस टूर्नामेंट में नहीं खेलने को लेकर टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि कप्तान विराट कोहली को लगातार खेले जा रहे क्रिकेट से कुछ दूर कर मानसिक रूप से आराम देने के मद्देनजर एशिया कप में विश्राम दिया गया था।

आपकों बता दे की भारतीय टीम की एशिया कप में कमान रोहित शर्मा ने सभाली थी और इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनलजीताया था। कोच रवि शास्त्री ने इस बारे में बात करते हुए बताया की विराट को यूएई में हुए टूर्नामेंट से बाहर रखने का कारण यही था की विराट को आराम की जरूरत थी।

कोच रवि शास्त्री ने विराट की तारीफ करते हुए कहा की ये तो सभी को पता है की जब विराट क्रिकेट खेलते हैं तो वह किस आक्रामकता और तेजी के साथ खेलते हैं। ऐसे में उन्हें शारीरिक से अधिक मानसिक आराम देने की जरूरत थी ताकि जब वह वापसी करें तो तरो ताजा होकर आयें।

बीसीसीआई-एमपीसीए के विवाद से भारतीय दर्शकों को उठाना पड़ेगा ये नुकसान!

आपकों बता दें की भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज के साथ दो टेस्ट और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलने जा रही है जिसकी शुरूआत 4 अक्टूबर से होने वाली है। इस सीरीज में टीम की कप्तानी विराट कोहली संभालने वाले है।