देश में मीटू अभियान तेजी से फैल रहा है. करीब एक साल पहले हॉलीवुड से शुरु हुआ इस कैंपेन की भारत में कुछ ही दिन पहले शुरुआत हुई थी. इसमें साथ काम कर रहे पुरुषों पर महिलाओं ने यौन शोषण संबंधी आरोप लगाए. इसे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ उठती आवाज के तौर पर देखा गया.
भारत मे कुछ ही दिन पहले यह अभियान शुरु हुआ जो अब खेलों तक पहुंच गया. ताजा मामले में अब नया नाम बीसीसीआई प्रमुख राहुल जौहरी का आया है.जिस पर बीसीसीआई ने जवाब तलब कर लिया है.
बीसीसीआई ने माँगा जवाब

बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति (सीओए) ने जौहरी से यौन उत्पीड़न के आरोपों पर एक सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा है. सीओए ने अपनी एक विज्ञप्ति में कहा है कि आज सोशल मीडिया सहित कुछ मीडिया वर्ग में ऐसी खबरें आ रही है, जिनमें एक महिला ने ट्विटर के जरिये जौहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. यह आरोप उनके पिछले रोजगार से जुड़े हैं, लेकिन ये ‘मी टू’ अभियान का एक हिस्सा है.

सीओए ने आगे अपने जारी बयान में कहा है कि इन आरोपो के संबंध में जौहरी से एक सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई जवाब मिलने के बाद की जाएगी.
लेखिका हरनिद कौर के हैं आरोप

लेखिका हरनिद कौर ने एक अज्ञात सोशल मीडिया पोस्ट को जारी किया है, जिसमें राहुल जौहरी पर एक महिला ने अनुचित व्यवहार और शोषण का आरोप लगाया है.
कौर ने पिड़िता के ट्विटर हैंडल के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं. इस महिला ने खुद को जर्नलिस्ट बताया है, साथ ही उसने दावा किया है कि जब वे और जौहरी अलग-अलग मीडिया संस्थानों में काम कर रहे थे, उस दौरान जौहरी ने उसके साथ अनुचित व्यवहार (सेक्सयुल मिसबिहेव) किया था. जिसके बाद से बीसीसीआई में हलचल मची हुई है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post शारीरिक शोषण का आरोप लगने के बाद बीसीसीआई ने राहुल जौहरी से माँगा जवाब, सात दिनों में देनी होगी सफाई appeared first on SportzWiki Hindi.