मास्को| इटली के टेनिस खिलाड़ी एंद्रियास सेप्पी ने फ्रांस के पियरे ह्यूग्स हर्बट को 7-6, 7-6 से हराकर क्रेमलिन कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेप्पी ने हर्बट को एक घंटे 50 मिनट में मात दी। इस जीत के साथ ही सेप्पी ने हर्बट के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 2-1 कर लिया है। 
इटालियन खिलाड़ी ने 2012 के फाइनल में ब्राजील के थोमज बेलुसी को हराकर यहां खिताब जीता था। इसके अलावा वह 2014 और 2017 में क्वार्टर फाइनल तथा 2013 में सेमीफाइनल तक पहुंच चुके हैं।
क्वार्टर फाइनल में सेप्पी का सामना रूस के इवगेनी डोंस्कोय और चौथी सीड सर्बिया के फिलिप कराजिनोविक के बीच होने वाले विजेता से होगा।
The post टेनिस : क्रेमलिन कप के क्वार्टर फाइनल में सेप्पी ने किया प्रवेश appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.