हाल में ही अल ज़ज़ीरा ने एक बार फिर से क्रिकेट में फिक्सिंग की बात को उजागर किया है.जिस वजह से क्रिकेट की दुनिया में तूफ़ान आ गया है. इस न्यूज़ चैनल ने दावा किया है कि 2011 से 2015 तक करीब 15 मैचं फिक्स थे. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों के खिलाड़ी भी इस फिक्सिंग में शामिल थे.
हालांकि इंग्लैंड के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मार्क वुड ने इस तरह की किसी भी बात से इंकार किया है. उनका मानना है कि जब तक ये न्यूज़ चैनल किसी भी तरह का ठोस सबूत नही देता है तब तक इस बात पर भरोसा नही किया जा सकता हैं.
बिना ठोस सबूत के गंभीरता से नही लेना चाहिए

टॉकस्पोर्ट को दिए इंटरव्यू में वुड ने कहा कि
“जब तक अल ज़जीरा कुछ कंकरीट सामने नहीं लाता, जहां वो किसी का नाम लेते हैं और कोई ठोस सबूत दिखाते हैं, मैं उनकी किसी भी बात का भरोसा नहीं करूंगा. वो चाहे जो कहते रहें लेकिन जब तक वो किसी का नाम नहीं लेते और उसके पीछे कोई सबूत नहीं दिखाते उनकी ये बातें उस लड़के जैसी हैं जो भेड़िया-भेड़िया चिल्लाता है. मुझे डर है कि जब तक वो कुछ ठोस सबूत सामने नहीं दिखाते, मैं उन्हें गंभीरता से नहीं ले सकता.”
हम इस तरफ ध्यान नही दे रहे हैं

आगे बोलते हुए वुड ने कहा कि
“मैं इस बारे में अभी तक किसी खिलाड़ी से बात नहीं की है. ये मेरे लिए नई खबर नहीं है. अगर वो किसी ठोस सबूत के साथ सामने आते या किसी का नाम लेते और कुछ साबित करते तो मैं कुछ परेशान जरूर होता. लेकिन इस वक्त वो लगातार आरोप लगा रहे हैं और उसके पीछे कुछ नहीं है इसलिए मैं ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा हूं.”
आप को बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड भी इन आरोपों से इंकार कर चुके हैं. अलजजीरा ने कल दावा किया हैं, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के भी बुकी के साथ सम्बन्ध हैं, दोनों को उस बुकी के साथ तस्वीर क्लिक कराते हुए देखा गया हैं. साथ ही तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बाला जी और सुरेश रैना पर भी संदेह जताया गया हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post अल जजीरा ने विराट और रोहित पर भी जताया मैच फिक्सिंग का संदेह तो मार्क वुड ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.