Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ ने विराट कोहली नहीं बल्कि मौजूदा समय के इस बल्लेबाज को बताया अपना फेवरेट

टीम इंडिया की सनसनी पृथ्वी श ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली सीरीज में ही अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खिंचा है. शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले दो टेस्ट मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक बनाया है. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड भी मिला है. वही अब वर्तमान में अपने पसंदीदा खिलाड़ी की घोषणा कर दी है.

इस खिलाड़ी को पसंद करते है शॉ 

शॉ ने अपने पसंदीदा खिलाडी के बारें में बात करते हुए कहा कि उन्हें रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी बहुत पसंद है. उन्होंने कहा कि

“रोहित भाई एक मुंबई के बल्लेबाज़ की ही तरह से ही बल्लेबाजी करते है.उनकी हिटींग कमाल की है. मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है. मैंने अपने करियर में जितने चाहे मैच खेल लूँ, मैंने कभी भी रोहित भाई की बराबरी नही कर सकता हूँ. वो मुझे बहुत ज्यादा आगे है.”

रवि शास्त्री ने दिया था बयान 

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री को युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी में आधुनिक युग के दो सफलतम बल्लेबाज के साथ एक ऐसे बल्लेबाज की झलक दिखती है, जिसने बल्लेबाजी के नियमों के दायरे से हटकर खेलकर सफलता पाई है.

उन्होंने कहा था कि भारतीय कोच ने कहा कि

“शॉ का जन्म क्रिकेट खेलने के लिए ही हुआ है. वह 8 साल की उम्र से मुंबई के मैदानों में खेल रहे हैं. आप उनकी कड़ी मेहनत देख सकते हैं. दर्शकों को भी उनका खेल शानदार लगता है. उनमें थोड़ी सचिन की और थोड़ी सहवाग की झलक दिखती है और जब वह चलते हैं तो उसमें लारा की भी झलक दिखती है.”

उन्होंने आगे  कहा था कि

“अगर वह खुद को एकाग्र रखते हैं और खेल पर ध्यान देते हैं तो उनका भविष्य सुखद है. अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले शॉ ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 53 गेंद में 70 रन की पारी खेल भारत को शानदार शुरुआत दिलाई थी.  वह दूसरी पारी में भी 33 रन पर नाबाद रहे थे.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पृथ्वी शॉ ने विराट कोहली नहीं बल्कि मौजूदा समय के इस बल्लेबाज को बताया अपना फेवरेट appeared first on SportzWiki Hindi.