भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ समय से भारतीय तेज गेंदबाजी के अहम गेंदबाज बने हुए हैं. दोनों गेंदबाजों ने अपनी प्रतिभा से काफी प्रभावित किया है. भुवनेश्वर के पास जहां स्विंग कराने की काबलियत है, तो वहीं बुमराह यॉर्कर गेंद के स्पेशलिस्ट हैं.
भुवनेश्वर ने जब अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था तब उनकी गेंदबाजी की रफ़्तार अधिक नहीं थी. मगर इसके बाद उन्होंने रफ़्तार भी हासिल की और अपनी स्विंग को भी बनाए रखा.
भुवी ने पहला टी-20 मैच 25 दिसम्बर 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. इसके बाद भवुनेश्वर ने 30 दिसम्बर को वनडे में भी पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया.
वहीं टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए भी उन्हें अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया.

वहीं जसप्रीत बुमराह ने जनवरी 2016 में टी-20 और वनडे में डेब्यू किया. जबकि टेस्ट में बुमराह ने इसी वर्ष साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था.
आंकड़ों से भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की तुलना
भवुनेश्वर ने 92 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें 4.96 की इकॉनमी से 96 विकेट लिए. इस दौरान भुवनेश्वर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 5 विकेट रहा. टी-20 में भुवी ने 29 मैचों में 6.75 की इकॉनमी से 29 विकेट लिए. जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 5 विकेट है.
वहीं टेस्ट में भुवनेश्वर ने अभी तक 21 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 2.94 की इकॉनमी से 63 विकेट लिए. इसमें उनका एक पारी में सबसे अच्छा प्रदर्शन 82 रन देकर 6 विकेट रहा. जबकि एक टेस्ट मैच में 96 रन देकर 8 विकेट ले चुके है.
अब बात जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की करें तो बुमराह ने 41 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें 4.54 की इकॉनमी से 72 विकेट निकाले. इस दौरान बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 5 विकेट रहा.
टी-20 में बुमराह ने 35 मैचों में 6.79 की इकॉनमी से 43 विकेट लिए. जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 3 विकेट है. टेस्ट में बुमराह ने अभी तक 6 मैच ही खेले हैं. जिसमें 2.91 की इकॉनमी से 28 विकेट लिए.

तीनों फ़ॉर्मेट में विकेट लेने की औसत
भुवनेश्वर कुमार जसप्रीत बुमराह
टेस्ट वनडे टी-20 टेस्ट वनडे टी-20
26.09 38.26 24.06 25.57 21.77 19.93
इस प्रकार अगर देखें तो बुमराह, भुवनेश्वर से थोड़ा बहुत आगे दिखाई देर रहे हैं. बुमराह की विकेट लेने की औसत शानदार रही है. यानि बुमराह ने कम मैचों में ज्यादा विकेट निकाले हैं.
The post भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह में कौन हैं बेहतर तेज गेंदबाज, आंकड़े दे रहे हैं गवाही appeared first on SportzWiki Hindi.