Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का फ्लॉप शो जारी, एक बार फिर शर्मनाक तरह हुए आउट

एशिया की सनसनी के रूप में उभरी अफगानिस्तान की टीम क्रिकेट के मानचित्र में तेजी के साथ अपनी छाप छोड़ती जा रही है। इसी लोकप्रियता के बीच अफगान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बैनर तले टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन शुरू किया जो इन दिनों अपने चरम पर है।

Exports will broadcast Afghanistan Premier League in India

एपीएल में शाहिद अफरीदी हैं पख्तिया पैंथर्स का हिस्सा

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के नाम से इस टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन यूएई में किया जा रहा है। इस लीग में अफगानिस्तान के क्रिकेटरों के साथ ही कई विदेशी स्टार क्रिकेटर भी खेलते नजर आ रहे हैं।

इसी तरह से इस लीग में दुनिया भर की टी-20 क्रिकेट लीग खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी इस लीग में पख्तिया पैंथर्स का हिस्सा हैं।

शाहिद अफरीदी नहीं दिखा पा रहे हैं दम, लगातार हो रहे हैं फ्लॉप

क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर और टी-20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले शाहिद अफरीदी के लिए अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में फ्लॉप शो चल रहा है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और एक बहुत ही उपयोगी खिलाड़ी रहे शाहिद अफरीदी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में पूरीतरह से नाकाम साबित हो रहे हैं। अभी तक खेले चार मैचों में अफरीदी की ओर से कोई कमाल नहीं देखा गया है।

कंधार नाइट्स के खिलाफ भी नहीं दिखा अफरीदी का कमाल

इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 4 मैचों में शाहिद अफरीदी ने महज 21 रन बनाने के अलावा दो विकेट ही अपने नाम कर सके हैं। इसी तरह से शुक्रवार को कंधार नाइट्स के खिलाफ तो अफरीदी खाता तक नहीं खोल सके।

कंधार नाइट्स के खिलाफ अपनी टीम पख्तिया पैंथर्स के लिए 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अफरीदी 2 गेंदों का सामना कर बिना खाता खोले चलते बने। हालांकि शाहिद अफरीदी की टीम पैंथर्स ने इस मैच में जीत हासिल की।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का फ्लॉप शो जारी, एक बार फिर शर्मनाक तरह हुए आउट appeared first on SportzWiki Hindi.