Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जानिए शिवनारायण चंद्रपॉल की आँखों के नीचे हमेशा क्यों बना होता था ब्लैक पैचेज

शिवनारयण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज के एक शानदार प्रतिभाशली क्रिकेटर रहे. उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट में लगभग दो दसक तक खेला. वह अपने दौर के ऐसे खिलाड़ी थे, जो जब भी वेस्टइंडीज टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ाती नज़र आती तो उसकी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा लेते थे.

लारा के रिटायरमेंट के बाद निभाई अहम भूमिका 

ब्रायन लारा जैसे दिग्गज खिलाड़ी जब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम से रिटायर हुए तो शिवनारायण चंद्रपॉल ही ऐसे बल्लेबाज थे जो टीम की जिम्मेदारी उठाने का दम रखते थे.

हालांकि चंद्रपॉल की बल्लेबाजी शैली बाकी वेस्टइंडीज के दिग्गजों की तुलना में थोड़ा अलग थी. बल्लेबाजी के लिए खड़े होने का उनका स्टाइल अन्य बल्लेबाजों से थोड़ा विपरीत था. मगर रन बनाने के मामले में वह पीछे नहीं थे.

उनका क्रिकेट करियर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के गिरते ग्राफ के दौरान रहा. 2006-07 में जब ब्रायन लारा ने रिटायरमेंट लिया तो चंद्रपॉल ही अकेले ऐसे बल्लेबाज थे जो वेस्टइंडीज के लिए लगातार रन बना रहे थे.

वेस्टइंडीज क्रिकेट में हम कई ताबड़तोड़ बल्लेबाजों को देखते हैं पर चंद्रपॉल उन सबसे अलग हैं. उन्होंने 164 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 51.37 की शानदार औसत से 11867 रन बनाए. वहीं वनडे क्रिकेट में 268 मैचों में 41.41 की औसत से 8778 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में 30 और वनडे में 11 शतक दर्ज हैं.

आँखों के नीचे ब्लैक पैचेज का राज

अगर आपने चंद्रपॉल को खेलते हुए देखा है तो उनकी आँखों के नीचे ब्लैक पैचेज का राज जानने की उत्सुकता ज़रूर होती होगी. दरसल वह एंटी ग्लेयर होते हैं.

जिनका इस्तेमाल आँखों पर पड़ने वाली रोशनी को कम करने के लिए किया जाता है. चंद्रपॉल भी इसीलिए इसका प्रयोग करते थे ताकि बल्लेबाजी और फील्डिंग के दौरान सूर्य की रोशनी प्रभावित न करे.

अगर आप अमेरिकन फुटबॉल से जुड़े हुए हैं तो कई खिलाड़ियों को एंटी ग्लेयर का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा. चंद्रपॉल मुएलर कम्पनी के एंटी ग्लेर पैचेज का इस्तेमाल किया करते थे.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post जानिए शिवनारायण चंद्रपॉल की आँखों के नीचे हमेशा क्यों बना होता था ब्लैक पैचेज appeared first on SportzWiki Hindi.