Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस साल पूरी तरह खामोश रहा है धोनी का बल्ला, ये रिकॉर्ड हैं गंवाह

खेल डेस्क। भारत को अपनी कप्तानी में दो बार विश्व चैम्पियन बनाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी के लिए ये साल उनकी बल्लेबाजी के लिहाज से अच्छा नहीं रहा है।

विश्वकप 2019 में ये खिलाड़ी हो सकता है टीम इंडिया में शामिल, विराट धोनी हुए खुश

इस साल वह एक दिवसीय क्रिकेट में 19 मैच खेलने के बावजूद एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। उनके इस प्रदर्शन के कारण ही उन्हें वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के साथ होनी वाली टी-20 शृंखलाओं के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया बनी बेटे की मां, ये होगा बच्चे का उपनाम

अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप में खेलने का सपना देख रहे पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना पिछला अर्धशतक 10 दिसम्बर, 2017 को धर्मशाल में श्रीलंका के खिलाफ 21 मैच पहले लगाया था। इस मुकाबले में उन्होंने 65 रन का योगदान दिया।

अब न्यूजीलैंड का ये पूर्व कोच बनाएगा किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल चैम्पियन

इसके बाद उनका इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन केवल 42 रन ही रहा है। उन्होंने 10 फरवरी, 2017 को जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 43 गेंदों पर ये पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने 17 जुलाई 2018 को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भी 42 रन बनाए थे। हांलाकि इस पारी के दौरान उन्होंने 66 गेंदों का सामना किया था।

IndvsWi : तीसरी बड़ी जीत दर्ज करने में भारत के इन नायकों की रही अहम भूमिका

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी एक दिवसीय क्रिकेट के 311 मैचों में 10173 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर नाबाद 183 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी।