दुबई में इस समय अफगानिस्तान प्रीमियर लीग खेली जा रही है. आज अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में दो मैच खेले गए. पहला मैच बलख लीजेंड और कंधार नाइट के बीच खेला गया. वही लीग का दूसरा मैच काबुल ज़वानन और पाकिता पैंथर के बीच खेला गया. तो आइये जानते है इन मैचो के परिणाम के बारें में:
गेल का आया तूफ़ान
Gayle-storm refuses to slow down! Knocks the Knights out with his lightning quick fifty. Here’s a lookback. #APLT20 pic.twitter.com/3DA4iyry64
— Afghanistan Premier League T20 (@APLT20official) October 18, 2018
बलख लीजेंड और कंधार नाइट के बीच खेले गए मैच में कंधार ने पहले बल्लेबाज़ी की. इस दौरान टीम का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही का सका. टीम ने 20 ओवर में 141 रन बनाए. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन मैकुलम ने बनाए. उन्होंने 50 रन की पारी खेली. उनके अलावा विल्स ने भी 39 रन की पारी खेली. बलख के लिए असरफ ने तीन विकेट हासिल किये.
142 रन के स्कोर का पीछा करते हुए गेल ने एक बार फिर से अपनी पॉवरहिटिंग का अनूठा नमूना पेश किया. उन्होंने 22 गेंदों में 72 रन की पारी खेली.अपनी इस पारी के दौरान 8 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की वजह से बलख ने इस मैच को आसानी से 8 विकेट से जीत लिया.
काबुल और पाकिता के बीच हुआ रोमांचक

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए काबुल ने आज मजबूत स्कोर खड़ा किया. काबुल ने 20 ओवर में 167 रन बनाए. टीम के लिए सबसे ज्यादा कोलिन इनग्राम ने बनाए. उन्होंने 83 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 छक्के लगाए. उनके अलावा पर्नेल ने भी आज हाथ दिखाए. उन्होंने 42 रन की पारी खेली.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिता ने धमाकेदार शुरुआत की. इस दौरान टीम के कप्तान शहजाद ने अपनी पॉवरहिटिंग का नमूना पेश किया.इस दौरान उन्होंने 37 गेंदों में 62 रन की पारी खेली.इस दौरान उन्होंने 8 चौके और तीन छक्के लगाए. उनके आउट होने के बाद शाहिद अफरीदी ने टीम को जीत के करीब पहुँचाया. इस दौरान उन्होंने 19 गेंदों में 30 रन की खेल कर टीम को एक आसान जीत दिला दी.
The post अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में बलख और पाकिता ने हासिल की आसान जीत appeared first on SportzWiki Hindi.