Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर के अनुसार भारतीय टीम नहीं है विश्वकप जीतने की फेवरेट

2019 क्रिकेट विश्वकप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। विश्वकप का पहला मैच 30 मई को खेला जाएगा। सभी टीमों ने अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शरू कर दिया है। भारतीय टीम को हर बार की तरह इस बार भी टूर्नामेंट जीतने का फेवरेट माना जा रहा है। हालाँकि, भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मत कुछ और ही है।

भारत नहीं है फेवरेट

2011 विश्वकप में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज गौतम गंभीर भारतीय टीम को विश्वकप जीतने का फेवरेट नहीं मानते। उन्होंने किसी और टीम को भी फेवरेट मानने से इंकार कर दिया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर ने कहा

“भारत अच्छा खेल रही है लेकिन विश्वकप के लिए कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी अच्छी टीमें भी हैं। इसी वजह से किसी को फेवरेट नहीं कहा जा सकता।”

इंग्लैंड के पास जबरदस्त वनडे टीम

गंभीर की बात किसी भी हद तक सही भी है। 2015 विश्वकप से बाहर होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड ने भारत को भी पीछे वनडे सीरीज में मात दी थी। इस टीम ने विश्वकप के बाद से हर बड़ी टीम को हराया है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बाहर होने की वजह से कमजोर दिख रही है लेकिन दोनों ही बल्लेबाज विश्वकप से पहले वापसी कर सकते हैं। 2015 विश्वकप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था।

भारत के लिए मध्यक्रम भी परेशानी

कई लोगों की नजर में भारतीय टीम विश्वकप जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इसके बावजूद टीम अभी भी अपने मध्यक्रम को लेकर परेशान है। इसी वजह से टीम चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच भी हार चुकी है।

एशिया कप में भी भारतीय टीम विजेता बनी थी लेकिन मध्यक्रम का प्रदर्शन काफी लचर रहा था। टीम पूरी तरफ अपने सलामी बल्लेबाजों पर निर्भर थी।

The post गौतम गंभीर के अनुसार भारतीय टीम नहीं है विश्वकप जीतने की फेवरेट appeared first on SportzWiki Hindi.