इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में दोनों टीमें एक एक से बराबर से चल रही है। जबकि सीरीज का एक मैच टाई हुआ था। मेहमान टीम ने अभी तक वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।
10वीं, 12वीं पास के लिए रेलवे में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
लेकिन आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए ये सीरीज अभी तक बहुत अच्छी रही है। विराट कोहली ने इस सीरीज में अभी तक कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। विराट कोहली ने अभी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले है और तीनों में ही लगातार शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है।
करण जौहर ने किया खुलासा, फिल्म कुछ कुछ होता है के रीमेक में नजर आ सकती हैं ये स्टार किड
आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पुणे में खेले गए तीसरे मैच में एक शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। कोहली ने तीसरे वनडे मैच में आॅस्ट्रेलिया के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज मैथ्यु हेडन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कोहली ने पुणे में खेले गए तीसरे में जैसे ही 25 रन बनाए वो आॅस्ट्रेलिया के इस दिग्गज के रिकॉर्ड की बराबरी करने में सफल हुए। इसी के साथ विराट कोहली ने हेडन के वनडे की लगातार 16 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने की बराबरी कर ली। विराट और हेडन ने आगे इस मामलें माइकल हसी टॉप में है। हसी ने लगातार 13 पारियों में 25 या उससे अधिक रन बनाएं है।