Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के इस बॉलर का हुआ बुरा हाल, विकेट लेने के लिए अब करेगा ये काम

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन से PCB और फैंस काफी नाराज़ है। एशिया कप में भारतीय टीम के खिलाफ अपने दोनों मैच हारने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाने और पेश गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर को हटाने की मांग कर रहे है। मोहम्मद आमिर का एशिया कप में प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा, उनकी पूरी सीरीज में एक भी विकेट नहीं मिला। इसी को लेकर चयनकर्ताओ ने उन्होंने टीम से बाहर कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज से पाकिस्तान टीम से बाहर किए गए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपनी खोई हुई फॉर्म और लय को वापस करने के लिए अब घरेलू क्रिकेट का रुख किया है। 26 वर्षीय आमिर ने पिछले 5 मैचों में एक विकेट हासिल नहीं किया है और अब उन्होंने इसी के चलते घरेलू क्रिकेट में खेलने का फैसला किया है।

आपको बता दें, पाकिस्तान के लिए 33 टेस्ट, 46 वनडे और 41 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके आमिर ने इस वर्ष 10 मैचों में मात्र तीन विकेट लिए और ऐसे में उनके प्रदर्शन से पाकिस्तान टीम बेहद नाराज़ है। पाकिस्तान टीम को चिंता तो इस बात की है अगले साल ICC वर्ल्ड कप होने जा रहा है और उसकी टीम के बल्लेबाज़-गेंदबाज़ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे।

यह भी पढ़े :-

भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में एक नया कोच शामिल करेगी बीसीसीआई

भारतीय टीम में इस खिलाड़ी को मिली पहली बार टेस्ट टीम में जगह, कहीं ये बड़ी बात



Herald