स्पोर्ट्स डेस्क। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रह चुके शोएब मलिक के घर नन्हा मेहमान आ चुका है। सानिया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद शोएब मलिक ने ट्वीट करके दी है। शोएब ने फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर करते हुए लिखा है किसानिया मिर्जा ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। यह कपल का पहला बच्चा है। शोएब ने ट्वीट करके लिखा है कि 'मैं यह खुशखबरी शेयर करते हुए काफी एक्साइटेड हूं।
सानियाने बेबी बॉय को जन्म दिया है। बेबी और सानिया दोनों स्वस्थ है।और हमेशा की तरह मजबूती से खड़ी हैं। #अलहमदुल्लाह. आपकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हम बहुत शुक्रगुजार हैं।' शोएब मलिक ने ट्वीट के साथ हैशटैग #BabyMirzaMalik यूज किया है। फैंस इस खुशखबरी को सुनकर बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें किपाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से सानिया मिर्जा ने 2010 में शादी की थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब सानिया मिर्जा प्रेग्नेंट थी तब एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि जब भी बच्चा होगा उसके नाम मेंं हम दोनों का सरनेम होगा। यानिबच्चे के नाम के साथ मिर्जा और मलिक टाइटल रहेगा।शोएब मलिक ने फैंस का दुआओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया। पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने के कारण सानिया को कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा, लेकिन वह हर परिस्थिति में पूरी मजबूती से डटी रहीं।
Excited to announce: Its a boy, and my girl is doing great and keeping strong as usual #Alhumdulilah. Thank you for the wishes and Duas, we are humbled
Herald