Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट, रोहित और धोनी की कप्तानी पर युजवेंद्र चहल ने दी प्रतिक्रिया, इन्हें बताया सर्वश्रेष्ठ कप्तान

एशिया कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। उस टूर्नामेंट में टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था। उससे पहले भी रोहित की कप्तानी में टीम निदाहस ट्रॉफी जीत चुकी है। इसके बाद से रोहित और विराट की कप्तानी की तुलना होनी लगी। अब टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इसकी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एशिया कप टीम का हिस्सा थे चहल

युजवेंद्र चहल एशिया कप विजेता रही भारतीय टीम का हिस्सा थे। चहल ने अपने साथी स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के साथ मिलकर भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। एशिया कप में भी चहल का प्रदर्शन शानदार रहा था।

टूर्नामेंट में खेले अपने 5 मैचों में उन्होंने 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 मैच में उन्हें पॉवरप्ले में गेंदबाजी दी गई। वहां पहले ही ओवर में उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को पवेलियन भेज दिया।

नहीं कर सकते तुलना

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में डेब्यू करने वाले चहल विराट और रोहित की कप्तानी में भी खेल चुके हैं। तीनों कप्तानों की तुलना को लेकर उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा

“उन तीनों (धोनी, रोहित, विराट) के कप्तानी करने का तरीका अलग- अलग है। आप उनके कप्तानी के तरीकों की तुलना नहीं कर सकते।”

महेंद्र सिंह धोनी का काफी महत्व

युजवेंद्र चहल आईपीएल में भी विराट कोहली की कप्तानी में खेलते हैं। इन सब के बावजूद चहल महेंद्र सिंह धोनी का अपने खेल में काफी महत्वपूर्ण योगदान मानते हैं। वह कई बार इस बात को बोल भी चुके हैं।

कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जहाँ धोनी गेंद डालने के लिए बोलते हैं वह बिना कुछ सोचे वहां गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने कहा था कि उनके तरह युवा गेंदबाजों के लिए महेंद्र सिंह धोनी का विकेटकीपर होना काफी लाभकारी है।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट, रोहित और धोनी की कप्तानी पर युजवेंद्र चहल ने दी प्रतिक्रिया, इन्हें बताया सर्वश्रेष्ठ कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.