भारतीय टीम के सबसे सफल ओपनर रहे गौतम गंभीर कल 37 साल के हो गए हैं. गंभीर ने 2007 वर्ल्ड टी20 में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद 2011 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. वहीं टेस्ट में उनकी वीरेंद्र सहवाग के साथ जोड़ी कमाल की थी. उनके टीम इंडिया में रहते हुए ही टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर- 1 बनी थी. ऐसे में उनके जन्मदिन पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने उन्हें अपने ही अंदाज़ में दिया था.जिसका जवाब गौतम गंभीर ने भी उन्हें अपने अंदाज़ में ही दिया.
रोहित ने कहा था अपना हीरो
Birthday wishes to our World Cup hero, have a great day @GautamGambhir pic.twitter.com/a23BjnqB7U
— Rohit Sharma (@ImRo45) October 14, 2018
गौतम गंभीर के 37वें जन्मदिन पर रोहित ने उन्हें अपने हीरो बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी. इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर के उन्हें लिखा था कि हमारे वर्ल्ड कप के हीरो को जन्मदिन की बधाई. आप का आज का दिन शुभ हो!
गौतम गंभीर ने माँगा ये गिफ्ट
Thanks Rolls Royce. Hope you oiling that bat, Windies are waiting and so are we for your bat to blaze. #HappyBirthdayGautamGambhir
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 14, 2018
गौतम गंभीर ने उनका जवाब देते हुए उन्हें धन्यवाद कहा और उन्हें जन्मदिन का तोहफा भी मांग लिया. गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को जवाब देते हुए लिखा कि “धन्यवाद रोल्स रोयस! उम्मीद करता हूँ आप अपने बल्ले को तेल लगा रहें होंगे. विंडीज टीम को आप का इंतजार है और हमे आप से एक और शानदार पारी की उम्मीद है.”

2003 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत करने वाले गौतम गंभीर ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 242 मैच खेले और 10324 रन बनाए. आपको बता दें कि गौतम गंभीर भारत के लिए 10 हजार से अधिक इंटरनेशनल रन बनाने वाले 12वें बल्लेबाज हैं.
उन्होंने भारतीय टीम को कई गर्व करने वाले मौके दिए हैं. चाहें वो 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 75 रनों की पारी हो या 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में 97 रनों की पारी हो. गंभीर ने हर मौके पर टीम इंडिया को संकट से उबारा है.
The post रोहित ने गौतम गंभीर को जन्मदिन की बधाई देते हुए बताया था अपना हीरों, अब गंभीर ने ख़ास अंदाज में कहा धन्यवाद appeared first on SportzWiki Hindi.