पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद दुनिया की कई लीगों में खेलते हुए नजर आते हैं. अब वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग(बीपीएल) के अगले सीजन में कोमिल्ला विक्टोरिअन्स टीम में के लिए खेलते नजर आएंगे. वह पिछले सीजन में ढाका डाईनामाईट्स की ओर से खेले थे.
लीग के आगमी सत्र के लिए खिलाड़ियों को ड्राफ्ट करने का कार्य ढाका के ब्लू वाटर गार्डन होटल में चल रहा है. शाहिद अफरीदी को लिस्ट ए प्लस कैटेगरी में रखा गया था. विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के पहले राउंड में ही कोमिल्ला विक्टोरिअन्स ने अफरीदी को अपनी टीम में ले लिया. वहीं श्रीलंका टी-20 टीम के कप्तान थिसारा परेरा को पिछले वर्ष की चैंपियन रंगपुर राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया.
रंगपुर राइडर्स ने एबी डीविलियर्स को भी अपनी टीम में लिया

पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स बांग्लादेश प्रीमियर लीग के अगले सीजन में रंगपुर राइडर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. इस टीम में वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स पहले से ही मौजूद हैं. इसके साथ ही बांग्लादेश के ऑल राउंडर मशरफे मुर्तजा, नजमुल इस्लाम और मोहम्मद मिथुन भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें – कोहली के लगातार कीर्तिमान रचने के बीच यह क्या कह गए शोएब अख्तर
बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वार्नर बीपीएल की सिल्हट सिक्सर्स की टीम से जुड़े हैं. सिल्हट ने डेविड वार्नर के अलावा नेपाल के युवा स्पिनर गेंदबाज संदीप लामिछाने को भी अपनी टीम में लिया है.

वहीं ढाका डाईनामाईट्स में बांग्लादेश के स्टार ऑल राउंडर शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल जैसे शानदार खिलाड़ी होंगे. बीपीएल के अगले सीजन की शुरुआत 5 जनवरी से हो रही है. जिसमें ये सभी स्टार खिलाड़ी अपना धमाल मचाएंगे.
ये भी पढ़ें – कोहली ने दो बार किया कारनामा, सचिन एक बार भी नहीं कर पाए
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर शाहिद अफरीदी अब इस टीम के लिए खेलते आएंगे नजर appeared first on SportzWiki Hindi.