टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय अपने करियर की सबसे अच्छे दौरे से गुजर रहे हैं. हाल में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वन डे मैच में कोहली ने अपने करियर का 36वाँ शतक लगाया. उनके इस शतक की वजह से भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. उनके इस पारी से इंग्लैंड के महान खिलाड़ी माइकल वान काफी ज्यादा प्रभावित नज़र आ रहें है और ट्विटर पर विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है.
माइकल वान ने कुछ इस तरह से की तारीफ

भारत के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में 140 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी की वजह सेभारत ने 322 रन के स्कोर को बेहद आसानी से हासिल कर लिया था. उनकी इस पारी की वजह से इंग्लैंड के कप्तान माइकल वान काफी ज्यादा प्रभावित नज़र आ रहे है और उन्होंने विराट कोहली को ग्रेटेस्ट ऑफ़ आल टाइम कह दिया है. उन्होंने ट्वीटर पर कोहली की तारीफ करते हुए लिखा है #goat @viratkohli #fact!
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) October 21, 2018
आप को बता दें कि ये काफी हैरान करने वाले है क्योंकि इंग्लैंड से दौरे से पहले वान ने कोहली ने काफी ज्यादा निशाना साधा था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो जेम्स एंडरसन के सामने कुछ ख़ास नही कर पाएंगे. हालांकि बाद में विराट ने अपने प्रदर्शन से सबका मुंह बंद कर दिया है.
विराट ने बनाए है सबसे जल्दी 60 शतक

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 88 गेंद पर वनडे करियर का 36वां शतक बनाया. यह इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली का 60वां शतक था. आप को बता दे कि कोहली के नाम टेस्ट में 24 शतक हैं जबकि वनडे में 36 शतक हो गए.
उन्होंने टेस्ट और वनडे मिलकर 386 पारियां खेलकर 60 इंटरनेशनल शतक बनाए हैं. पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 426 पारियों में ऐसा किया था. जबकी उन्होंने महज 386 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया.
The post माइकल वान ने विराट कोहली की तूफानी पारी देख किया इस जानवर से तुलना appeared first on SportzWiki Hindi.