स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद को ड्रग टेस्ट में फेल होने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चार महीने का बैन लगा दिया है। शहज़ाद को प्रतिबंधित दवा लेने का दोषी पाया गया है, जिसके चलते पीसीबी ने उनके ऊपर चार माह का बैन लगाया। शहज़ाद ने अपनी गलती मानते हुए सफाई में कहा कि उन्होंने यह दवाई उन्होंने इस प्रतिबंधित दवा का सेवन गलती से किया है।
शहज़ाद पर यह बैन जुलाई के महीने से लगाया गया है। हालांकि, उस समय शहज़ाद को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था लेकिन अब बोर्ड द्वारा लगाया गया यह बैन पूरी तरह से लागू होगा जो कि अगले महीने तक चलेगा। आधिकारिक तौर पर, शहज़ाद पर चार महीने के लिए बैन लगाया गया है लेकिन चूँकि यह बैन जुलाई में शुरू हुआ था इसलिए, यह नवंबर तक खत्म हो जाएगा।
शहज़ाद ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी एकदिवसीय मैच पिछले साल अक्टूबर में खेला था। इसके साथ ही शहज़ाद ने 2017 में पाकिस्तान के वेस्टइंडीज के दौरे के बाद से एक भी टेस्ट नहीं खेला है। हालांकि, शहज़ाद ने इस वर्ष जून में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए 2 टी-20 मैचों में टीम का हिस्सा थे लेकिन इन दोनों मैचों में ख़राब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
2009 में वनडे और टी-20 में डेब्यू करने वाले शहज़ाद को टेस्ट डेब्यू करने के लिए 2014 तक इंतज़ार करना पड़ा था। शहज़ाद पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट, 81 वनडे और 57 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके है। यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान के किसी खिलाड़ी को डोपिंग के लिए बैन किया गया है। इस से पहले 2006 में शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ को भी प्रतिबंधित दवा लेने की वजह से बैन किया गया था।
Herald