Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी: पवन नेगी के दम पर दिल्ली फाइनल में पहुंचा

स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में क्रिकेटरों का बल्ला जमकर चल रहा है। टूर्नामेंट में पवन नेगी ने एक रोमांचक मैच में दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया है। पवन नेगी की 49 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से खेली गई नाबाद 39 रनों की संघर्षपूर्ण पारी से दिल्ली विजय हजारे ट्रोफी के फाइनल में पहुंच पाई। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 199 रन का दिल्ली को छोटा लक्ष्य दिया।

लेकिन दिल्ली के बल्लेबाज़ एक के बाद एक बल्लेबाज़ आउट होते चले गए। दिल्ली ने एक समय 149 रनों पर 8 विकेट खो दिए थे, लेकिन नेगी ने विकेट पर खूंटा गाड़ कर खड़े रहे। नेगी ने नवदीप सैनी के साथ 9वें विकेट के लिए 51 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को फाइनल में पहुंचाया। नेगी के साथ सैनी 13 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं नेगी दिल्ली के लिए संघर्षपूर्ण नाबाद 39 रनों की पारी खेली। दिल्ली की तरफ से फॉर्म में चल रहे कप्तान गौतम गंभीर 27 रन बनाकर आउट हो गए, तो वहीं नीतीश राणा ने भी 39 रनों का अहम योगदान दिया।

आपको बता दें, दिल्ली का मजबूत बल्लेबाजी क्रम झारखंड की नपी तुली गेंदबाजी के सामने पवेलियन लौटता रहा। बता दें, 20 अक्टूबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में दिल्ली का सामना मुंबई से होगा।

यह भी पढ़े:-

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने की जबरदस्त शुरुआत, ओमान को 11-0 से रौंदा

देवधर ट्रॉफी के लिए हुआ टीम का ऐलान, रहाणे और रैना सहित इन सीनियर खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह से रौंदा



Herald