खेल डेस्क। मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम पर आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा एक दिवसीय मैच खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर से दोनों ही टीमों की ओर से रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। इसका प्रमुख कारण ये है कि ब्रेबॉर्न स्टेडियम का ग्राउंड काफी छोटा और पिच फ्लैट है।
भारत-वेस्टइंडीज चौथा वनडे आज: विराट कोहली बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
पांच मैचों की यह शृंखला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। इस शृंखला के खेले गए तीन मैचों में दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम को पुणे में खेले गए तीसरे मैच में मध्यक्रम की असफलता के कारण हार का सामना करना पड़ा था। जबकि कप्तान विराट कोहली ने 107 रन की शतकीय पारी खेली थी।
शृंखला में बढ़त हासिल करने के लिए चौथे वनडे के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके तहत युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को बाहर बैठना पड़ सकता है।
वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में की 1-1 की बराबरी, भारत को दी 43 रन से मात
अगर पंत को मैच से बाहर किया जाता है तो उनके स्थान पर केदार जाधव को टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा टीम में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिल सकते हैं।मैच में एक बार फिर से वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमोन हेटमेयर की तूफानी पारी देखने को मिल सकती है।
देवधर ट्रॉफी के फाइनल में इन तीन बल्लेबाजों ने लगाए शतक
संभावित टीमें:
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
वेस्टइंडीज: कीरन पॉवेल, चंद्रपॉल हेमराज, शाई होप (विकेटकीपर), मार्लन सैमुअल्स, शिमोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, एश्ले नर्स, केमर रोच, ओबेड मैकॉय।