Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे कोठारी 

लीड्स
सौरव कोठारी ने गुरुवार को यहां स्थानीय खिलाड़ी मार्टिन गुडविल हराकर डब्ल्यूबीएल विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कोठारी ने 933-551 से जीत दर्ज की। इस बीच उन्होंने 378 अंक का बड़ा ब्रेक भी लिया। इसके अलावा उन्होंने 210, 98, 53 और 52 के भी ब्रेक लिये। कोठारी अकेले भारतीय हैं जो अब खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड के पूर्व विश्व चैंपियन डेविड कासियर से होगा।