खेल डेस्क। शानदार प्रदर्शन कर रही इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित चौथे वनडे में मेजबान श्रीलंका को डकवर्थ लुईस पद्धति से 18 रन से शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला अपने नाम कर ली है।
मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए सात विकेट पर 273 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने जब 27 ओवर में दो विकेट पर 132 रन बना लिए थे उसी वक्त वर्षा के कारण खेल रोकना पड़ा था।
पहले वनडे में टॉस जीतकर फील्डिंग करेगा भारत, इन तीन खिलाडिय़ों को मिला वनडे डेब्यू का मौका
इसके बाद लगातार बारिश के कारण आगे का खेल संभव नहीं हो पाया। इस समय इंग्लैंड को जीत के लिए डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर दो विकेट पर 115 रन की आवश्यकता था। इस प्रकार मेहमान टीम ने 18 रन से जीत अपने नाम करने में सफल रही।
एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को दी 3-1 से मात
इससे पहले श्रीलंका की ओर से दासुन शनाका (66) और सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। इसकी बदौलत ही श्रीलंका पचास ओवर में सात विकेट पर 273 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। श्रीलंका की इस पारी में मोइन अली ने दो विकेट हासिल किए।
डेनमार्क ओपन: जीत के साथ सायना और श्रीकांत ने बनाई सेमीफाइनल में जगह
इसके जवाब में जैसन राय (45) और अलेक्स हेल्स (12) ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जो रूट ने नाबाद 32 और कप्तान इयोन मोर्गन ने नाबाद 31) ने बनाए।