ब्यूनस आयर्स: भारतीय किशोर तीरंदाज आकाश ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में रजत पदक अपने नाम किया है। आकाश को पुरुषों की रिकर्व एकल स्पर्धा के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें बुधवार देर रात हुए मुकाबले में अमेरिका के ट्रेनटोन कॉवेल्स ने मात दी। ट्रेनटोन ने फाइनल में आकाश को 6-0 से हराया।

आकाश ने कुल 79 अंक हासिल किए, वहीं ट्रेनटोन को 85 अंक हासिल हुए। इससे पहले, सेमीफाइनल मैच में आकाश ने बेल्जियम के सीना रूस को 6-0 से हराकर अपना पदक पक्का करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।
The post तीरंदाज आकाश ने यूथ ओलम्पिक खेलों में रजत पदक किया अपने नाम appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.