स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिनों वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप चल रही हैं और भारत के बजरंग पूनिया का गोल्ड मेडल जीतने का सपना अधूरा रह गया। बजरंग ने 65 किलोग्राम वर्ग में जापान के ताकुटो ओटोगुरो से हार का सामना करना पड़ा। 24 वर्षीय पूनिया को 19 वर्षीय आटोगुरो ने 16-9 से जबरदस्त शिकस्त दी। ओटोगुरो जापान के सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बने है। आपको बता दें, बजरंग पूनिया को गोल्ड मेडल का पक्का दावेदार माना जा रहा था। लेकिन अब उनका ये सपना अधूरा रह गया। वहीं बता दें, सुशील कुमार एकमात्र ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में साल 2010 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था।
कुछ इस तरह था मुकाबला
हंगरी के बुडापेस्ट में हुए इस मुकाबले में यह बजरंग शुरुआत में ही दबाव में आ गए थे। जापानी रेसलर ओटोगुरो ने 5 पॉइंट लेकर शुरुआत में उनके ऊपर दबाव बना दिया। इसके बाद बजरंग ने भी पलटवार किया और दो-दो पॉइंट लेकर स्कोर 4-5 कर दिया। इसके बाद ताकुटो ने दो पॉइंट और लिए, जिससे उनके पास 3 पॉइंट की बढ़त हो गई। हालांकि, बजरंग ने मुकाबले में जबरदस्त फाइट देते हुए 2 पॉइंट और बनाए और स्कोर 6-7 कर दिया।
65KG: Takuto OTOGURO (JPN) defeats Bajrang BAJRANG (IND) ,16-9. OTOGURO is your WORLD CHAMPION at 19 years old!
— #BudaWrestle2018 (@wrestling) October 22, 2018
Watch #BudaWrestle2018: https://t.co/kjTKLk2zCK pic.twitter.com/tSH8RUcjeb
वहीं बता दें, बजरंग पूनिया का नाम उस समय चर्चा में आया जब प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न के लिए उनके नाम की सिफारिश को दरकिनार कर दिया गया था। भारतीय कुश्ती महासंघ ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए 2018 एशियाड में गोल्ड मेडलिस्ट रहे पूनिया के नाम की सिफ़ारिश की थी, लेकिन सरकार ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को संयुक्त तौर पर इस सम्मान के लिए चुना।
Herald