Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आपको महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए : डी गिया

नई दिल्ली | स्पेनिश गोलकीपर डेविड डी गिया का कहना है कि उनके लिए इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड का अनुबंध नहीं बल्कि जीत अधिक महत्वपूर्ण है। बता दे कि, 27 वर्षीय डी गिया का करार युनाइटेड के साथ 2018-19 सीजन के अंत में समाप्त हो जाएगा। उनके पास करार को 2020 तक बढ़ाने का भी विकल्प मौजूद है।

डी गिया ने कहा, “आपको महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। टीम मायने रखती है और हम सभी खिलाड़ी अनुबंध या किसी भी अन्य विषय के बजाए मैच जीतने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। फुटबाल इन सभी चीजों से अधिक मायने रखता है।

उन्होंने कहा, “आपके पास फुटबाल के अलावा अन्य कम महत्वपूर्ण विषयों पर सोचने का समय नहीं होता। हमें मैच जीतकर अपने अंकों में इजाफा करना है।”

क्लब में अपने भविष्य पर डी गिया ने कहा, “मैंने अभी कुछ सोचा नहीं है। मुझे इस स्थिति को बयां करने के लिए इंग्लिश में शब्द नहीं मिल रहा, देखते हैं कि क्या होता है।

The post आपको महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए : डी गिया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.