Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टिम पेन ने दिया ऑस्ट्रेलिया को जीत का मंत्र, कहा जीत हासिल करने के लिए करना होगा ये काम

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दुबई पहुँच गई है.वही टेस्ट सीरीज के पहले मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के टीम के कप्तान टीम पेन ने मीडिया से बात की.

इस दौरान उन्होंने बताया कि टीम को कैसे पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा करना है. इसके अलाव उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम के युवा खिलाड़ी इस सीरीज के दौरान अच्छा कर के दिखाएंगे.

हमे ज्यादा से ज्यादा देर तक पिच पर रुकना होगा 

मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने कहा कि  

“ऑस्‍ट्रेलियाई टीम अपनी आक्रमकता के लिए जानी जाती है, लेकिन यहां वास्‍तव में धैर्य दिखाने की जरूरत होगी ताकि हम अधिक से अधिक समय क्रीज पर बिता सकें. यहां धैर्य की परीक्षा होगी. कोच जस्टिन लैंगर ने हमें अपने अहम को घर पर छोड़ने की सलाह दी है. खासकर बल्‍लेबाजी में हमें लंबा समय क्रीज पर बिताने की सलाह दी है. यदि हम ऐसा करने में सफल रहे तो हमें सफलता मिल सकती है. “

डेविड वार्नर और स्मिथ के बिना है कमजोर 

ऑस्ट्रेलिया को अपने सबसे स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की सेवा नही मिल रही है. दोनों खिलाड़ी इस समय एक साल के बैन की वजह से क्रिकेट से दूर है. इन दो अनुभवी बल्‍लेबाजों के टीम में ना रहने से ऑस्‍ट्रेलिया को मुश्किलों का सामना करना पड़ा सकता है.

वहीं अगर रिकॉर्ड की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड कुछ ख़ास नही रहा है. 2007 से ऑस्‍ट्रेलियाई टीम एशिया में 17 टेस्‍ट मैचों में से केवल एक में जीत दर्ज करने में सफल रही है. ऑस्‍ट्रेलिया को भारत, श्रीलंका और बांग्‍लादेश में स्पिनर के खिलाफ संघर्ष करना पड़ता है.

कंगारू टीम को दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज में पाकिस्‍तान के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. ये सीरीज भी यूएई में खेली गई थी. इस सीरीज में पाक की ओर से लेग स्पिनर यासिर शाह और लेफ्ट आर्म गेंदबाज बाबर ने कुल 26 विकेट लिए थे.

The post टिम पेन ने दिया ऑस्ट्रेलिया को जीत का मंत्र, कहा जीत हासिल करने के लिए करना होगा ये काम appeared first on SportzWiki Hindi.