वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने 6 अक्टूबर को अपनी घरेलू मैच जमैका के लिए अंतिम लिस्ट ए मैच खेला। बारबाडोस के खिलाफ रीजनल सुपर 50 मैच में गेल ने 122 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। हालाँकि, गेल अभी जमैका के लिए अंतिम बार चार दिवसीय मैच खेलना चाहते हैं। इसके साथ ही टी-20 लीग में खेलने जारी रखेंगे।
पारी में लगाये 8 छक्के
क्रिस गेल को पारी की शुरुआत में ही जीवनदान मिल गया था। उसके बाद गेल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 114 गेंदों में उन्होंने 122 रन बनाये।इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाये। यह उनके लिस्ट ए करियर का 27वां शतक था।

बल्लेबाजी के बाद गेल ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाए। उन्होंने मैच में पूरे 10 ओवर की गेंदबाजी की। इसमें उन्होंने 31 रन देकर 1 बल्लेबाज को आउट किया।
नहीं मिला किसी बल्लेबाज का साथ
गेल को अपनी इस पारी में टीम के किसी अन्य बल्लेबाज का कोई साथ नहीं मिला। उनके अलावा आंद्रे मैकार्थी ने 48 रनों की पारी खेली। अन्य कोई बल्लेबाज 15 के स्कोर को भी पार नहीं कर पाया। क्रिस गेल के 122 रनों के बावजूद उनकी पूरी टीम सिर्फ 226 रनों पर ऑलआउट हो गई।
227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस की टीम के बल्ल्लेबाज भी टिक कर नही खेल पाए। उनकी पूरी टीम सिर्फ 193 रनों पर पवेलियन लौट गई और जमैका ने इस मैच 33 रनों से जीत लिया।
मैच के बाद बोले गेल

शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद क्रिस गेल ने कहा कि यह जीत काफी स्पेशल है। उन्होंने आगे कहा
“अपने अंतिम मैच में शतक बनाने से ज्यादा ख़ुशी नहीं हो सकती। अपने देश के लिए खेलना और उसकी अगुआई करना काफी संतोष देना वाला पल रहा है। आज 39 साल की उम्र में मैंने जमैका के लिए अपना अंतिम लिस्ट ए मैच खेला और शतक भी लगाया। मैं अभी टी-20 लीग खेलना जारी रखूंगा।”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post जमैका के लिए अपने अंतिम मैच में क्रिस गेल ने खेली शतकीय पारी appeared first on SportzWiki Hindi.