इंटरनेट डेस्क। अहमद शहजाद पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज हैं। पाक के इस ओपनर बल्लेबाज ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। लेकिन पाक के इस खतरनाक ओपनर बल्लेबाज पर हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चार महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। अहमद शहशाद पर ये बैन 10 जुलाई से लागू हुआ है।
अतिथि शिक्षक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की और से जारी बयान के अनुसार अहमद शहजाद को प्रतिबंधित दवा लेने का दोषी पाया गया है। 2018 मई माह के दौरान डोपिंग टेस्ट में उनके शरीर में प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए। जिसके तहत अहमद को पीसीबी एंटी-डोपिंग नियम 2016 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इसके चलते चार महीने तक वह किसी भी तरह का क्रिकेट नहीं खेल सकते। अहमद शहजाद का ये प्रतिबंध 11 नवंबर 2018 को समाप्त हो जाएगा।
1st Test: वेस्टइंडीज 181 रन पर ढेर, भारत को मिली 468 रन की विशाल बढ़त
इसके साथ ही पाकिस्तान के इस ओपनर बल्लेबाज ने मीडिया को बताया कि, मैं अपनी गलती को स्वीकार करता हूं। मुझे जो भी सजा दी गई है, उसे पूरा करुंगा। उन्होंने कहा कि बैन खत्म होने के बाद वो मजबूती से क्रिकेट में वापसी करेंगे।" पाकिस्तान के इस खतरनाक ओपनर बल्लेबाज ने करियर में 18 टेस्ट, 81 वनडे और 57 टी20 मैच खेले है। शहजाद का टेस्ट करियर में 176 रन बेस्ट स्कोर है। अहमद शहशाद 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान टीम का भी हिस्सा थे।