Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन देखते हुए समझ से परे हैं विराट कोहली के ये तीन फैसले

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार से राजकोट के मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच शुरू हो जायेगा. इस मैच के लिए आज बुधवार को ही विराट कोहली ने अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी हैं.

दरअसल, कोहली ने आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12 खिलाड़ियों के नाम बताये हैं. जिसमे से 11 खिलाड़ी कल वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे.

इन 12 खिलाड़ियों में से चुनी जायेगी प्लेइंग इलेवन 

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर.

प्लेइंग इलेवन देखते हुए तीन फैसले समझ से परे :

1. आखिर हनुमा विहारी को शानदार प्रदर्शन के बावजूद क्यों किया गया बाहर ?

बता दें, कि भारतीय टीम की इस प्लेइंग इलेवन में युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी को जगह नहीं मिली हैं, कप्तान विराट कोहली का यह फैसला काफी हैरान करता हैं, क्योंकि हनुमा विहारी ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 रन का एक शानदार अर्धशतक लगाया था.

उनके इस अर्धशतकीय पारी के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह ना मिलना काफी हैरान कर देने वाला फैसला लगता हैं.

2. अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल को क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका ?

वेस्टइंडीज की टीम ने इस टेस्ट मैच से पहले बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश के साथ एक अभ्यास मैच खेला था. इस मैच में मयंक अग्रवाल ने 92 रन की शानदार पारी खेली थी.

वह पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में लगतार अच्छे रन बना रहे हैं, लेकिन उनके इस शानदार प्रदर्शन को भी नजरंदाज किया गया हैं और टीम के कप्तान विराट कोहली ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी हैं.

3. सिराज को मौका क्यों नहीं ?

मोहम्मद सिराज को भी भारतीय टीम की इस प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला हैं. अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत अपनी बैंच स्ट्रेंथ को अजमाना चाहती हैं, तो आखिर क्यों मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया.

शायद कप्तान विराट कोहली मोहम्मद शमी को आराम देकर मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में अजमा सकते थे. प्लेइंग इलेवन को देखते हुए यह फैसला भी समझ से परे हैं.

The post पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन देखते हुए समझ से परे हैं विराट कोहली के ये तीन फैसले appeared first on SportzWiki Hindi.