यूएई में खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर अभी तक पाकिस्तान में गुस्सा देखा जा सकता है। पाकिस्तान के दर्शकों के साथ ही पूर्व क्रिकेटर अपनी टीम के प्रदर्शन से बहुत ही नाराज हैं।

सईद अजमल और सलमान बट ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी
पाकिस्तान एशिया कप में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई और फाइनल में भी जगह नहीं बना सकी। पाकिस्तान के इस प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान की टीम पर पूर्व खिलाड़ी जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

उसी तरह से पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज सईद अजमल और पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज दोगी खिलाड़ी सलमान बट ने जमकर खरी-खोटी सुनाई।
अजमल ने कहा जो टीम पाकिस्तान का नाम लेकर डरती थी वो दिखा रही हैं आंखे
पाकिस्तान की हार के बाद एक पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में सईद अजमल ने कहा कि
“ये वो टीमें हैं जो एक समय पाकिस्तान का नाम सुनते ही हार जाती थी, लेकिन अब उनके गेंदबाज हमारे बल्लेबाजों को आंखें दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कुछ करो। अब हमारी ये सूरत ए हाल हो गई है। अब तो हांगकांग ही रह गई है उन्हें भी मौका मिला तो 6 महीनें में वो भी आंखे दिखाएंगे।”

“इतने बुरे प्रदर्शन से आज मुझे मैच देखते हुए शर्म आ रही है। ये वो पाकिस्तान की टीम है जो चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनी है। और सरफराज की बात करें तो कप्तानी तो दूर की बात अपनी खुद की परफॉरमेंस आपके सामने है आखिरी 11 मैचों में उन्होंने 1 पचास बना है वो भी बहुत मुश्किल से आखिर में एक 44 रन की पारी खेली है”
और भारत के खिलाफ तो हम ऐसे खेलते हैं जैसे हम उनके पाले हुए बच्चे हैं। वैसे मैं उन खिलाड़ियों का नाम नहीं लेना चाहूंगा लेकिन ये कुछ भारत के पाले हुए बच्चे हैं।”
पिछले कुछ समय से पाकिस्तान ने किसी अच्छी टीम को नहीं हराया
वहीं सलमान बट ने कहा कि “देखिए पाकिस्तान ने पिछले एक डेढ़ साल से कमजोर टीमों के खिलाफ 80 प्रतिशत क्रिकेट खेली है। अच्छी टीमों के खिलाफ तो हमने खेला ही नहीं है चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा।चैंपियंस ट्रॉफी में भी पाकिस्तान ने 200-200 रन के स्कोर को चेज करते हुए मैच जीते हैं केवल फाइनल में वो 300 रन कर सके।”
“पूरी चैंपियंस ट्रॉफी में आपने एक बार 211 चेज किया। 231 किया और एक बार 201 चेज किया। इसमें भी आप एक बार तो बारिश से 100 पर 6 आउट थे और डकवर्थ लुईस नियम से जीते और श्रीलंका के खिलाफ कैच छूटे और आमिर और सरफराज खेल रहे थे तो 70 रन बाकी थे और 7 विकेट आउट हो चुके थे। बल्लेबाजी की समस्या तो पिछले काफी समय से चली आ रही है”

“और मसला ये है कि आप घरेलु क्रिकेट कराते हैं लेकिन वहां के प्रदर्शन को नहीं देखते। और पीएसएल में 200 रन बनाने वाले खिलाड़ी को आपने टीम में शामिल कर लिया। आपने आसिफ अली से भी ऊपर शादाब खान को भेज दिया। आपने एक बल्लेबाज को टीम में लिया उससे ऊपर आप एक गेंदबाज को खिला रहे हैं तो उसका क्या मतलब है।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post पाकिस्तान के इस दिग्गज ने कहा “लगता हैं हम भारत के पाले हुए बच्चे हैं.” appeared first on SportzWiki Hindi.