Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिग बॉस में नजर आ रहे श्रीसंत पर भड़के रोहित सुचांती कहा जूता निकाल कर मुंह पर मारूंगा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत इस समय भारत के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं. इस दौरान हर दिन वह किसी न किसी विवाद में फस रहे हैं. इसी बीच उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि साथी कंटेस्टेंट रोहित सुचांती उन पर बुरी तरह भड़क गए और मारपीट की धमकी तक दे डाली.

क्या है पूरा मामला ?

श्री बिग बॉस के पहले दिन से घर में हैं. जबकि रोहित की पिछले हफ्ते घर में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री हुई. इस दौरान श्री ने उनकी लैंगिकता को लेकर मजाक बनाया. हालांकि इस बारे में तब रोहित को पता नहीं चला.

शनिवार और रविवार को इस शो का एक वीकेंड बार आता है जिसमें सलमान खान सभी कंटेस्टेंट के हफ्ते में किए गए कार्य के बारे में बातचीत करते हैं. उन्होंने शनिवार को भी ऐसा ही किया और रोहित के मजाक वाली बात सामने रखी और इसे गलत बताया. इसके बाद ही रोहित सुचांती श्रीसंत पर बुरी तरह भड़क उठे.

ये भी पढ़ें – कप्तान की सलाह के बिना हुआ इस टीम का चयन

रोहित ने श्री से कहा ”हंसो मत बेटा जूता निकाल कर ही मारूंगा मुंह पर जो तुमने पहना है. तुम ‘आप’ बोलने के लायक नहीं हो. एक-एक दाढ़ी के बाल नोच लेंगे.”

ये तो श्री की रोहित से पहली लड़ाई है. बाकी अन्य कंटेस्टेंट के साथ उनका पहले से ही लड़ाई झगड़ा होता आ रहा है. इस समय में वह शो में शुरभी राणा और दीपक के सबसे बड़े दुश्मन बने हुए हैं. इसके साथ ही उन पर गाली देने के आरोप भी हैं.

श्रीसंत आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के मामले फसकर अपने क्रिकेट करियर को ख़त्म कर बैठे. बीसीसीआई ने उन पर जीवन भर के लिए प्रतिबंध लगाया है. इसके बाद से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. अभी तक वह कई फ़िल्में कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें – तीसरे वनडे में शतक लगाकर विराट कोहली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post बिग बॉस में नजर आ रहे श्रीसंत पर भड़के रोहित सुचांती कहा जूता निकाल कर मुंह पर मारूंगा appeared first on SportzWiki Hindi.