Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिर हुआ अजहर अली जैसा मजेदार रन आउट, विडियो देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी

ऑस्ट्रलिया की क्रिकेट टीम पकिस्तान के दौरे पर हैं. यह सीरीज पकिस्तान बल्लेबाज अजहर अली के रन आउट के लिए काफी चर्चा बटोर रहा है. सोशल मीडिया पर उनके रन आउट का विडियो खूब वायरल हो रहा है. उनके मजेदार तरीके से रन आउट होने का सब मजाक उड़ा रहें हैं. इस बल्लेबाज ने मैच के बाद इंटरव्यू में खुद कहा कि अब मेरे बच्चे मुझे सालों तक ये रन आउट दिखाकर चिढ़ाएंगे.

अगर यह खिलाड़ी इस मैच में शतक बना लेता तो यह उनके टेस्ट करियर का पन्द्रहवां शतक होता. लेकिन यह बल्लेबाज 64 रन पर आउट हो गया. पहले आप वो विडियो देख लीजिए.

न्यूजीलैंड के लोकल मैच में अजहर अली जैसा रन आउट 

अब न्यूजीलैंड के एक लोकल मैच में दो बल्लेबाज रन के लिए दौड़े . जिसने शॉट खेला वो नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर से लाइन छूकर वापिस आ रहा था कि फिसल कर गिर पड़ा.वो फिर गिर गया. उधर दूसरे छोर पर बल्लेबाज बॉल पर निगाह टिकाए ये सोच कर दौड़ता रहा कि सामने वाला भी दौड़ ही रहा होगा. मगर जैसे ही यह बल्लेबाज देखा कि वो तो गिरा पड़ा है, वो भी रूक गया और अब ये भी गिर पड़ा.

दोनों बल्लेबाजों फिसलकर गिर पड़ें 

ये सब चल रहा था उधर इतने में गेंद विकेटकीपर के हाथों में आ चुकी थी. विकेटकीपर ने कोई देर नहीं  की और विकेटकीपर ने बेल्स गिरा दीं. दोनों बल्लेबाजों के फिसलकर गिरने के चलते हुए इस रन आउट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.  इस रनआउट को अजहर अली के रन आउट से जोड़ कर देखा जा रहा है.  दोनों रन आउट में तुलना हो रही है कि सबसे मजेदार रनआउट कौन सा है.

यहां देखें विडियो 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post फिर हुआ अजहर अली जैसा मजेदार रन आउट, विडियो देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी appeared first on SportzWiki Hindi.