Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेनियल वायट ने विराट कोहली के बल्ले को लेकर दिया विवादित बयान

कभी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज करने वाली इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी डेनियल वायट एक बार फिर से चर्चा में है. इस बार भी वो कोहली को लेकर दिए बयान की वजह से चर्चा में आई है.

इस बार उन्होंने कोहली के बैट को यूज़ करने को लेकर कोहली पर निशाना साधा है. जिस वजह से कोहली और उनके फैन्स दोनों काफी ज्यादा हैरान हैं. उनके इस बयान के बाद से साफ़ है कि दोनों के बीच अब कुछ बेहतर नही है.

अब यूज़ करती है कोहली का बल्ला 

चैंपियंस ट्राफी के दौरान विराट कोहली ने डेनियल को अपना साइन किया हुआ बल्ला दिया था. जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर के लिखा था कि वो इस बल्ले का प्रयोग करने के लिए उत्साहित है. 

वही हाल में ही जब उनसे किसी फैन ने दुबारा ये सवाल पूछा तो उन्होंने बेहद हैरान करने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो उस बल्ले का प्रयोग सिर्फ अभ्यास सत्र के दौरान ही करती है. उनके पास उस बल्ले से भी अच्छे कई बल्ले है. 

कोहली ने लगाई थी फटकार 

आपको बता दे कि दोनों की पहली मुलाकात 2014 के टूर के दौरान हुई थी. जिस दौरान दोनों एक दूसरे के दोस्त बने थे. हालांकि तब कोहली ने उनके शादी वाली हरकत को लेकर फटकार लगाईं थी. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया था.

इस मुलाकात को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“जब मैं कोहली से मिली थी, तो उसने मुझसे कहा था कि इस तरह की चीज़ आप ट्विटर पर नही कर सकते है. लोग इसे लेकर गंभीर भी हो सकते है. मुझे उस समय कुछ समझ नही आया था और मैंने ओके और सॉरी कह दिया था.”

आप को बता दे कि डेनियल उस समय चर्चा में आई थी, जब उन्होंने विराट कोहली को ट्विटर पर ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया था.

The post डेनियल वायट ने विराट कोहली के बल्ले को लेकर दिया विवादित बयान appeared first on SportzWiki Hindi.