खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर से पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने बल्ले का जलवा दिखाने के लिए मैदान पर उतरेंगे।
दूसरा वनडे: आज टीम इंडिया और विराट कोहली रचने उतरेंगे इतिहास
विशाखापत्तनम के इस मैदान पर महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। यहां पर उन्होंने चार मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 80 की औसत से लगभग 250 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर का रहा है।
अब इस टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे जहीर, आरपी सिंह और प्रवीण कुमार
महेन्द्र सिंह धोनी ने विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम पर ही 13 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ अपने वनडे करियर की पहली शतकीय पारी खेली थी। 5 अप्रेल, 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 148 रन की पारी में धोनी ने 155 गेंदों पर 15 चौके और चार छक्के लगाए थे। इस पारी के बाद धोनी ने पीछे मुडक़र नहीं देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धाक जमाई थी।
पहले वनडे मैच में तूफानी पारी खेलने वाले हेटमेयर इस महान खिलाड़ी को मानते हैं अपना आदर्श
इसके बाद तो उन्होंने इसी साल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्हेांने 145 गेंदों पर 183 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने 15 चौके और दस छक्के लगाए। मंगलवार को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच का मुआयना करने के बाद धोनी को अपने वनडे करियर की पहली शतकीय पारी जरुर याद आई होगी।