Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में नजर आयी पाकिस्तानी मिस्ट्री गर्ल निकली शादी-शुदा, जानकर टूटे लाखों दिल

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप के 14वें सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण एक पाकिस्तानी मिस्ट्री गर्ल साबित हुई। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान का समर्थन करती हुई एक मिस्ट्री गर्ल पर कैमरामैन की खास नजरें रही।

एशिया कप में दिखी मिस्ट्री पाकिस्तानी गर्ल

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तानी का समर्थन कर रही इस मिस्ट्री गर्ल पर खास नजरें रही और ये कई बार टीवी पर नजर आयी। मैच के खत्म होने के बाद तक तो ये खूबसूरत पाकिस्तानी लड़की तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

हर किसी को पता था कि ये खूबसूरत लड़की पाकिस्तानी समर्थक है लेकिन इसका नाम और पता कोई नहीं जान पा रहा था। इसके बाद तो टीवी चैनल और मीडिया ढूंढते हुए इस ब्यूटीफूल लड़की की पहचान कर गए।

आखिरकर हो गई पहचान, रिजला रेहान है इस मिस्ट्री गर्ल का नाम

मीडिया की कोशिश के बीच इस मिस्ट्री गर्ल की पहचान रिजला रेहान नाम से हुई जो पाकिस्तान की कराची की रहने वाली है। रिजला रेहान पिछले कुछ सालों से दुबई अपने पति के साथ रह रही है।

रिजला रेहान से एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में पूछा तो उन्होंने कहा कि “मैं कैसा महसूस कर रही हूं ये बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं हैरान हूं, मैंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा कुछ हो सकता है। मैं तो बस एक सीधी-सादी पाकिस्तानी लड़की हूं।”

मेरे दोस्त ने मैसेज कर बताया मेरे वायरल फोटो के बारे में

रिजला रेहान ने आगे कहा कि “मैच के दौरान मुझे पता नहीं था कि कैमरा की निगाहें मुझ पर हैं। मैच देखने के बाद मैं जब घर लौट आयी तो मुझे पाकिस्तान की हार पर निराशा हो रही थी।”

“इसी दौरान मेरी एक मित्र ने संदेश भेजा कि भारत ने मैच जीत लिया लेकिन पाकिस्तान ने दिल जीत। तब मैंने कुछ नहीं सोचा। मुझे लगा कि मेरे दोस्त मेरे साथ मजाक कर रहे हैं। अगले दिन मैंने अपने पति को बुलाया। जब मेरे दोस्त ने बताया कि रेडियो वाले मुझे तलाश रहे हैं तो मेरे पति ने कहा 5 मिनट की लोकप्रियता का आनंद लूं।”

शादी-शुदा निकलने पर टूटे लाखों लोगों के दिल

रिजला रेहान ने तो अपना इंटरव्यू दे दिया लेकिन इस दौरान जब उन्होंने अपने पति का जिक्र किया तो ये सुनते ही लाखों दीवाने लोगों का दिल टूट गया ट्वीटर पर टूटे हुए दिल वालों यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप में नजर आयी पाकिस्तानी मिस्ट्री गर्ल निकली शादी-शुदा, जानकर टूटे लाखों दिल appeared first on SportzWiki Hindi.