ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मैथ्यू रेनशॉ दुबई में पाकिस्तान ए के खिलाफ खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच के दौरान जख्मी हो गए थे. आप को बता दें कि मैथ्यू रेनशॉ शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे और इसी दौरान आबिल अली का एक शॉट सीधे उनके सिर पर लगा.
रेनशॉ ने हेलमेट जरूर पहना हुआ था, लेकिन इसके बावजूद इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को मैदान से बाहर ले जाया गया.अब उनके हालात को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम के उपकप्तान मिशेल मार्श ने जानकारी दी है.
वो अब ठीक है

रेनशॉ को लेकर बात करते हुए उन्होंने मार्श ने कहा कि
“किसी के भी सिर पर गेंद लगते हुए देखना कभी भी अच्छा नही होता हैं. लेकिन हमने उसको लेकर डॉक्टर्स से बात की है और उनका कहना है कि वो बेहतर हो रहा है. वो अच्छे बेहतर है. किसी को भी इस तरह से मैदान पर गिरते हुए देखना ख़राब लगता है. लेकिन रिपोर्ट्स की मानने तो अब वो बेहतर है.”
खेल सकते हैं पहला मैच

सिर पर गेंद लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने रेनशॉ को बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतारा और उनकी जगह मार्नस लाबुनशेन को मौका दिया था.

मैथ्यू रेनशॉ को कोई चोट तो नहीं लगी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सपोर्ट स्टाफ की नजरें हैं. क्योंकि सिर पर गेंद लगने का असर काफी समय बाद भी होता है. हालांकि बताया जा रहा है कि रेनशॉ को कोई दिक्कत नहीं है, वो फिट हैं और पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट वो खेलते दिखेंगे. भले ही रेनशॉ पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते नहीं दिखे लेकिन वो मैच के दौरान कैमरामैन बन गए। कैमरे के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है.
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सात अक्टूबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच सात से 11 अक्टूबर तक दुबई में और दूसरा मैच 16 से 20 अक्टूबर तक अबु धाबी में खेला जाएगा.
The post पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में रेनशॉ के सिर पर लगी थी चोट, अब आई ये खबर appeared first on SportzWiki Hindi.