Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद आमिर ने अब खोला राज बताया चैम्पियंस ट्रॉफी में विराट कोहली का विकेट लेने के लिए क्या थी रणनीति

जब दो क्रिकेटरों के बीच आपस में आमना-सामनो होता है तो वो एक-दूसरे के खिलाफ अपनी पूरी तैयारी के साथ उतरते हैं। इसी तरह की जंग कई बार देखने को मिलती है। वैसे ही मौजूदा दौर में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एक अपनी खास तैयारी के साथ उतरता है।

विराट कोहली पर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारी पड़े थे मोहम्मद आमिर

विराट कोहली बल्लेबाजी के तो वर्तमान समय में गेंदबाजी में पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर का कोई जवाब नहीं। इसी तरह से जब भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में आमने-सामने हुई तो इस मुकाबलें को विराट कोहली वर्सेज मोहम्मद आमिर के बीच का भी देखा जा रहा था।

और आपको तो याद ही होगा कि इस मैच में अपने-अपने विभागों में मास्टर इन दोनों खिलाड़ियों को एक-दूसरे के खिलाफ श्रेष्ठता साबित करने की चुनौती थी। लेकिन इस मामले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर विराट कोहली पर भारी पड़े।

विराट कोहली के विकेट को लेकर मोहम्मद आमिर का खुलासा

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत को पाकिस्तान से 339 रनों का लक्ष्य मिला था। सभी नजरें विराट कोहली पर थी। लेकिन मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली को पॉइंट पर खड़े शादाब खान के हाथों लपकवाकर भारत को बड़ा झटका दिया था।

मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिले विकेट की प्लानिंग का खुलासा किया है।

जब विराट कोहली अंदर आए तो मैंने इनस्विंग गेंदबाजी की और वो बिट हो रही थे। रोहित शर्मा भी इनस्विंग गेंदबाजी पर ही आउट हुए थे। शुरुआत में ही उनका एक कैच छोड़ दिया गया था। मैंने सोचा अगर वो चारों ओर फंस गए तो भारत को जीत की तरफ ले जाएंगे। और मैंने तो भगवान से उनके विकेट की प्रार्थना की और अगली ही गेंद पर शादाब खान के शानदार कैच पर उनका विकेट मिला।”

सचिन का विकेट विराट कोहली से ज्यादा होता विशेष

जब मोहम्मद आमिर को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के विकेट में से महत्वपूर्ण के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि

दोनों, दोनों ही बहुत बड़े बल्लेबाज हैं। मैं तेंदुलकर कहूंगा क्योंकि जब मैं तब खेल रहा था तो मैं टीम में नया था। तो सचिन का विकेट मेरे लिए विशेष होता।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

The post मोहम्मद आमिर ने अब खोला राज बताया चैम्पियंस ट्रॉफी में विराट कोहली का विकेट लेने के लिए क्या थी रणनीति appeared first on SportzWiki Hindi.