Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांचवें वनडे में इस नई ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकती है भारतीय टीम!

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच तिरुवनन्तपुरम में खेला जाना हैं. इस सीरीज के पांचवें वनडे मैच में भारतीय टीम एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकती हैं.

दरअसल, सीरीज में अबतक भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं, इसलिए वनडे सीरीज के इस अंतिम वनडे मैच में भारतीय टीम एक नई जोड़ी के साथ पारी की शुरूआत कर सकती हैं.

रोहित और राहुल कर सकते हैं पारी की शुरूआत 

बता दें, कि इस पांचवें वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए पारी की शुरूआत रोहित शर्मा और केएल राहुल कर सकते हैं. शिखर धवन सीरीज के शुरूआती चार मुकाबलों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं.

धवन एक भी मैच में भारतीय टीम के लिए अर्धशतक नहीं बना पाये हैं. सीरीज में उनके खराब प्रदर्शन के बाद केएल राहुल को मौका दिया जा सकता हैं और केएल राहुल ही रोहित शर्मा के साथ भारतीय टीम के पारी की शुरूआत पांचवे वनडे मैच में कर सकते हैं.

राहुल को पहली बार मिलेगा मौका!

बता दें, कि केएल राहुल अबतक सीरीज के किसी भी मैच में नहीं खेल पाये हैं. कप्तान विराट कोहली ने उन्हें चारों वनडे मैचों की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा था, लेकिन शिखर धवन के सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण अब केएल राहुल को पांचवें वनडे मैच में ओपनिंग का मौका मिल सकता हैं.

सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी भारत 

बता दें, कि भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे हैं. भारतीय टीम पांचवे वनडे मैच को भी जीत सीरीज को 3-1 के अंतर से अपने नाम करना चाहेगी. वहीं वेस्टइंडीज की टीम भी मैच को जीत सीरीज को 2-2 से बराबर करना चाहेगी.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

 

The post पांचवें वनडे में इस नई ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकती है भारतीय टीम! appeared first on SportzWiki Hindi.