भारतीय टीम अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रही है। टीम वहां टेस्ट, वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय तीनों की फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम के लिए विश्व कप की तैयारी को देखते हुए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। टीम इंग्लैंड में टेस्ट और वनडे दोनों ही सीरीज हार गई थी और अब ऑस्ट्रेलिया से भारतीय टीम के लिए एक और खतरे की घंटी आ रही है।
जेम्स पैटिनसन हुए फिट

ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन ने फिटनेस हासिल कर ली है। 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके पीठ में परेशानी थी और अब फिटनेस हासिल कर वह मैदान पर वापसी कर चुके हैं।
अब करीब दो साल बाद वह पूरी तरफ फिट हो चुके हैं और मैदान पर वापसी को तैयार हैं। पैटिनसन को जल्द ही ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह मिल सकती है और यह भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी है।
भारत के खिलाफ 2011-12 दौरे पर खेला था मैच

जेम्स पैटिनसन ने भारत के खिलाफ 2011-12 दौरे पर 2 टेस्ट मैच खेला था। उन दोनों मैचों में उन्होंने काफी खतरनाक गेंदबाजी थी। मेलबोर्न और सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने 11 विकेट चटकाए थे।
इन 11 विकेटों में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग जैसे बल्लेबाज भी शामिल थी। मेलबोर्न टेस्ट में उन्हें शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला था।
चोट से भरा रहा करियर

2011 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले जेम्स पैटिनसन पिछले 7 साल में सिर्फ 17 टेस्ट, 15 वनडे और 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेल पाए हैं। उन्हें अपने पहले ही सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिला था।
चोट की वजह से पैटिनसन काफी क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं लेकिन अब पूरी तरफ फिट होकर वह वापसी को तैयार हैं। उनका फिट होना भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी है। इसके साथ ही मिचेल स्टार्क भी फिट हो चुके हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी, जेम्स पैटिनसन हुए फिट appeared first on SportzWiki Hindi.