इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज पांच एकदिवसीय मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है साथ ही इस सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रहा है। भारत ने पहला मैच भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीता था वहीं विशाखापत्तनम में खेला गया दूसरा मैच टाई रहा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में बाकी के तीन मैचो के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है। साथ ही टीम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को जगह दी गयी है। साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अच्छी फॉर्म में चल रहें है अगले वनडे भी अच्छी पारी खेल सकते है।
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे पुणे में खेला जाएगा। साथ ही हाल ही में दोनों मैचो विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया है। आपको बता दे विराट कोहली में दो वनडे मैच में पहले वनडे में 140 रन की पारी खेली थी साथ ही दूसरें वनडे में 157 रन की पारी खेली थी। साथ ही पुणे के मैदान में भी वह अच्छा रिकॉर्ड बना सकते है। पुणे में अभी तक विराट ने तीन वनडे मैच खेले हैं लेकिन उन्होंने ने तीन वनडे में 70.66 की औसत से 212 रन बनाये है। साथ ही आपको बता दे अभी तक इस मैदान पर दो शतक लगे है। उनमें से एक शतक विराट कोहली के नाम है। 122 रन है जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी 2017 को बनाया था।
आपको बता दे भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच शनिवार को पुणे में खेला जाएगा। टीम इंडिया ये मैच जीतकर शृंखला में अपनी बढ़त को बरकरार रखना चाहेगी। भारत जीत का खाता खोलने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। साथ ही विराट कोहली इस मैच में भी अपने नाम अच्छा रिकॉर्ड बना सकते है।
Herald