भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हैदराबाद टेस्ट में 10 विकेट से करारी मात दी। इसके साथ ही टीम ने सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा जमा लिया। सीरीज के पहले मैच को भी भारत ने पारी और 272 रनों के बड़े अंतर से जीता था। भारत की इस जीत में युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का काफी बड़ा योगदान था। 19 साल से भी कम की उम्र में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।
मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिला

मात्र 18 साल और 329 दिन की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले शॉ को पहले ही सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिल गया। वह पहले सीरीज में ही यह अवार्ड पाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले सौरव गांगुली और रोहित शर्मा को भी पहली सीरीज में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला था।
इस सीरीज में उनके बल्ले से 3 पारियों में 237 रन निकले हैं। इस प्रदर्शन के बाद इस युवा बल्लेबाज का कॉन्फिडेंस काफी ऊपर है और यह आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहता है।
विश्व कप पर भी नजर

भारतीय टीम को अंडर-19 विश्व कप 2018 में विजेता बनाने वाले कप्तान पृथ्वी शॉ की नजरें अब 2019 विश्व कप में खेलने पर टिकी है। मैच के बाद उन्होंने अपनी यह इच्छा जाहिर भी कर दी। जब उनसे पूछा गया कि इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद अब आगे उनका लक्ष्य क्या है। इसके जवाब में पृथ्वी ने कहा
“मैं इसे जारी रखना चाहता हूँ और भारत के लिए मैच जीतते रहना चाहता हूँ और साथ ही विश्वकप भी।
लिस्ट ए में भी रहा है शानदार प्रदर्शन

प्रथम श्रेणी मैचों की तरह पृथ्वी ने लिस्ट ए मैचों में भी शानदार बल्लेबाजी की है। 22 मैचों की 22 पारियों में उनके बल्ले से 938 रन निकले हैं। ये रन उन्होंने 42.63 की औसत और 115.37 की स्ट्राइक रेट से बनाये हैं। इसमें 5 अर्धशतक और 3 शतक भी शामिल है।
टीम इंडिया के पास पहले से रोहित शर्मा और शिखर धवन के रूप में जबरदस्त सलामी जोड़ी है। विकल्प में टीम के पास केएल राहुल हैं लेकिन पृथ्वी आगे ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखते हैं तो जल्द ही टीम के तीसरे सलामी बल्लेबाज बन सकते हैं।
The post युवा पृथ्वी शॉ ने जताई विश्व कप खेलने और जीतने की इच्छा appeared first on SportzWiki Hindi.