Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बाद संन्यास लेगा श्रीलंका का यह दिग्गज खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। कुमार संगकारा और महिला जयवर्द्धने जैसे खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों काफी उतार-चढाव के दौर से गुजर रही है। जहां टीम पहल एशिया कप में शुरूआती दो मैच हारकर बाहर हो गई थी वहीं इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू वनडे सीरीज में भी उसे 3-1 से हार का सामना करना पड़ा है। वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमें 6 नवम्बर को गाले में होने वाले पहले टेस्ट में आमने-सामने होगी।

हालाँकि पहला टेस्ट शुरू होने से पहले ही श्रीलंका टीम के लिए एक ऐसी खबर आ रही है जो कि निश्चित रूप से उनके लिए अच्छी साबित नहीं होगी। श्रीलंका टीम के स्पिनर रंगाना हेराथ ने घोषणा की है कि वह गाले में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ देंगे। बता दें कि हेराथ ने 1999 में इसी मैदान पर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।

हालाँकि इस टेस्ट सीरीज में कुल तीन मैच खेले जाने है लेकिन हेराथ ने चयनकर्ताओं को कहा है कि वे सीरीज का पहला मैच खेलने के बाद बाकी दो मैच नहीं खेल पाएंगे। हेराथ मुथैया मुरलीधरन के साथ गाले क्रिकेट ग्राउंड पर 100 विकेट लेने के वाले विशेष क्लब में शामिल हो सकते है जिस से अभी वे सिर्फ एक ही विकेट दूर है। हेराथ अपने टेस्ट करियर में अब तक खेले गए 92 टेस्ट मैचों में 430 विकेट ले चुके है। हेराथ मुरलीधरन के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले श्रीलंका के दूसरे खिलाडी है।



Herald