विश्व क्रिकेट के सर्वकालिन महान गेंदबाजों में से एक ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न इन दिनों क्रिकेट के मैदान के बाहर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। शेन वार्न पिछले कुछ दिनों से अपनी आत्मकथा ‘नो स्पिन’ के कारण चर्चा में हैं।

शेन वार्न ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलीम मलिक पर लगाया घूस देने का आरोप
शेन वार्न ने हाल ही में अपनी आत्मकथा ‘नो स्पिन’ का अनावरण किया। इसके बाद इस किताब के जरिए शेन वार्न एक के बाद एक खुलासे कर रहे हैं जो उनके क्रिकेटर करियर के दौरान घटा।

इन्हीं खुलासों में शेन वार्न ने आज एक बड़ा खुलासा किया है जिसने पाकिस्तान की क्रिकेट को एक बार फिर से कठघरे में ले लिया है। शेन वार्न ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सलीम मलिक के द्वारा मैच फिक्सिंग के ऑफर का खुलासा किया।
सलीम मलिक ने कहा मैं ऐसा करता हूं तो आधे घंटे में मेरे कमरें में पहुंच जाएंगे। 2 लाख अमेरिकी डॉलर
शेन वार्न ने एनडीटीवी के साथ बातचीत के दौरान इस मुद्दे को लेकर कहा कि सलीम मलिक ने मुझे 200,000 अमेरिकी डॉलर की पेशकश की।उन्होंने मुझे कहा कि अगर मैं ऑफ स्टंप वाइड गेंदें डालकर मैच ड्रॉ करवाता हूं तो आधे घंटे के अंदर पैसे मेरे कमरे में पहुंच जाएंगे।

जहां शेन वार्न ने अपने 1994 के पाकिस्तान दौरे पर कराची में खेले गए इस टेस्ट मैच को याद कर सलीम मलिक पर ये आरोप लगाए तो वहीं सलीम मलिक ने इस बात को लेकर सफाई पेश की है।
सलीम मलिक ने किया शेन वार्न की इस बात का खंडन
सलीम मलिक ने शेन वार्न के इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि “उनके(वार्न) के आरोपों ने ही एक समय में मेरा करियर खत्म कर दिया जब मैं अपने करियर में चरम पर था। अब मैं देखना चाहता हूं कि आईसीसी और बोर्ड इसको लेकर क्या करेंगे।”

शेन वार्न की ‘नो स्पिन’ नाम की इस आत्मकथा का अनावरण तो अभी हाल के दिनों में हुआ है लेकिन उन्होंने इतने दिनों में एक के बाद एक कई तरह के खुलासे किए हैं। जिसमें क्रिकेट जीवन से लेकर उनके निजी जीवन और परिवार से जुड़े भी किस्से शेयर किए।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post लीजेंड स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया मैच फिक्सिंग का ऑफर देने का आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.