भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को गुवाहाटी में खेले गये पहले वनडे मैच में 8 विकेट से हरा दिया हैं. इस मैच को जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी खुश नजर आये.
उन्होंने मैच के बाद हुई अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा की जमकर तारीफों के पुल बांधे और साथ ही अपनी और रोहित शर्मा की शानदार साझेदारियों के बार में भी खुलकर बात की हैं.
हमने एक बहुत शानदार जीत हासिल की

विराट कोहली ने भारतीय टीम की जीत के बाद कहा,
“बहुत अच्छा लग रहा है, कि हमने एक बहुत शानदार जीत हासिल की हैं. वेस्टइंडीज ने भी बल्ले के साथ वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया हैं. 320 रन का लक्ष्य किसी भी टीम के लिए चेस करना बहुत मुश्किल हैं, लेकिन हमें पता था, कि हम इसे एक बड़ी साझेदारी के साथ कर सकते हैं.”
रोहित से कहा, कि मैं आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करूँगा

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में रोहित शर्मा के साथ साझेदारी को लेकर कहा,
“जब आपके साथ रोहित जैसा बल्लेबाज दूसरे छोर पर है, तो ऐसे लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल नहीं हैं. शीर्ष तीन में से, मैं ज्यादातर एंकर भूमिका निभाता हूं, क्योंकि रोहित और शिखर दोनों अच्छे स्ट्रोक लगाते हैं.
टॉप-3 बल्लेबाजों में मेरा काम हमेशा एंकर का होता हैं, क्योंकि रोहित और धवन आक्रामक खिलाड़ी हैं, लेकिन आज मैंने रोहित से कहा, कि मैं आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करूँगा और आप एंकर की भूमिका निभाइए. जब रायडू आए तो उन्होंने वह भूमिका निभाई और रोहित ने आक्रामक खेल अपनाया.”
रोहित के साथ बल्लेबाजी करना हमेशा एक खुशी प्रदान करता

कप्तान विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,
“मुझे लगता है, कि अच्छी वनडे बल्लेबाजी का सही तरीका यही है, कि आप साझेदारी करे और आपस में बात करे, और शायद इसी कारण मेरे और रोहित के बीच यह 5वीं या 6 वीं डबल सेंचुरी साझेदारी थी.
रोहित के साथ बल्लेबाजी करना हमेशा एक खुशी प्रदान करता है. जब हम दोनों इस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो क्रीज में हमें काफी मजा आता है और हम जानते हैं, कि टीम को भी इसका फायदा होता हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मैंने रोहित से कहा, कि मैं आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करूँगा : विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.