मुंबई| आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने गुरुवार को यहां हुई बैठक के दौरान टीम का चयन किया। सलामी बल्लेबाज पूनम राउत को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
दोनों टीमो के बीच तीन वनडे मैच 15 से 19 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज के लिए टीम का चयन बाद में किया जाएगा।
टीम :
इंडिया-ए : पूनम राउत (कप्तान), प्रिया पुनिया, देविका वैद्या, मोना मेश्राम, तनुश्री सरकार, सुष्मा वर्मा (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, सुश्री दिब्यादर्शनी, सी प्रत्थूषा, रीमालक्ष्मी एक्का, शिखा पांडे, नेर्था एल, हेमाली बोरवंकर, कविता पाटिल, प्रीती बोस।
The post महिला क्रिकेट : वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए की टीम घोषित appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.