इंटरनेट डेस्क। हाल ही में राजकोट में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच भारत ने अच्छे अंतर से जीत दर्ज साथ ही अब 12 अक्टूबर से हैदराबाद में भारत और वेस्टइंडीज बीच दूसरा टेस्ट मैच भारत जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। साथ ही इसके बाद दोनों टीम के बीच पांच वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरिज भी होगी। इसके साथ ही कई रिकॉर्ड भी बन सकते है। इन रिकॉर्ड में सबसे आगे नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली का आ रहा है बताया जा रहा है की यह एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते है। जिसके बाद वह भारतीय टीम के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर भी पीछे छोड़ देंगे।
हाल ही में पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये है साथ ही अब वह और एक नया रिकॉर्ड बना सकते है। कहा जा रहा है की अगर वह 12 अक्टूबर से हैदराबाद में वेस्टइंडीज खिलाफ होने जा रहें दूसरें टेस्ट में शतक लगा देते है तो वह इसके साथ ही टेस्ट में सबसे जल्दी 25 शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके अलावा बताया जा रहा है की यह रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है उन्होंने टेस्ट में मात्र 68 पारी में ही 25 शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
साथ ही बताया जा रहा है की अभी तक विराट कोहली ने अभी तक टेस्ट में 24 शतक लगा दिए है उन्होंने यह रिकॉर्ड 123 पारियों में अपने नाम किया है। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 130 पारियों और सुनील गावस्कर ने 138 टेस्ट पारियों में 25 शतक लगाये थे। अगर विराट दूसरें टेस्ट में यह कारनामा करते है तो वह इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देंगे।
Herald