खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट शृंखला के बाद सीमित ओवरों की शृंखलाएं खेली जाएगी। 21 अक्टूबर से सीमित ओवरों का चरण शुरू होगा, जिसके तहत पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। इस शृंखलाओं के लिए गुरुवार को भारतीय टीम की घोषणा होगी।
रेप के आरोपों में फंसा ये खिलाड़ी भी शामिल है वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर की होड़ में
भारतीय चयनकर्ता जब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की शृंखलाओं के लिए टीम की घोषणा करने के लिए बैठक करेंगे तो उनके सामने सबसे बड़ा मुद्दा टेस्ट क्रिकेट में शानदार बल्लेबाज कर रहे युवा विकेटकीपर ऋषप पंत के चयन को लेकर होगा।
SAvZIM: अफ्रीका ने पहले टी20 में जिम्बाब्वे को रौंदा 34 रनों से, ये खिलाड़ी रहा मैन आॅफ द मैच
भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट के इन फॉर्मेटों में खराब बल्लेबाजी फार्म को देखते हुए भारतीय चयनकर्ता वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों के चरण के लिए ऋषभ पंत के नाम पर अपनी मोहर लगा सकते हैं।
वैसे भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी को विश्व कप से पहले बाहर करना आसान नहीं होगा। हालांकि संभावना ये भी जताई जा रही है कि ऋषभ पंत को महेन्द्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक के साथ तीसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह दी जाए।
बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला भी जुड़ी मी टू कैंपेन से, लगाए ये गंभीर आरोप
चयनकर्ताओं की बैठक में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को भी इन शृंखलाओं में आराम दिए जाने पर भी चर्चा की जा सकती है। वैसे कम ही संभावना लगती है कि विराट कोहली सीमित ओवरों के पूरे चरण से आराम लेंगे।