भारतीय क्रिकेट टीम के मास्टर-ब्लास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर से चर्चा का केन्द्र बन गए हैं। कुछ महीनों पहले अर्जुन तेंदुलकर ने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया था जो निराशाजन रहा था, लेकिन इसके बाद इन दिनों जूनियर तेंदुलकर का खूब जलवा देखने को मिल रहा है।
अर्जुन तेंदुलकर ने किया एक और जबरदस्त प्रदर्शन
भले ही भारतीय अंडर-19 टीम के लिए दिग्गज भारतीय खिलाड़ी के बेटे ने अच्छा प्रदर्शन नहींं किया था लेकिन इन दिनों भारत में खेली जा रही अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी में लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है।

अर्जुन तेंदुलकर ने शनिवार को वीनू मांकड़ ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ खेले गए मैच में जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन जारी रखते हुए 10 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अर्जुन तेंदुलकर के आंकड़े(10-1-30-2) बहुत ही प्रभावशाली रहे।
झारखंड के खिलाफ अर्जुन ने किए 10-1-30-2 के आंकड़े दर्ज
मुंबई अंडर-19 टीम और झारखंड अंडर-19 टीम के बीच खेले गए इस मैच में झारखंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन अर्जुन तेंदुलकर की अगुवायी में मुंबई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए झारखंड को 129 रनों पर ही रोक लिया।

इसके बाद 130 रन का लक्ष्य का पीछा करने मुंबई की टीम उतरी। उनके लिए ये लक्ष्य बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। और हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की बेहतरीन पारी की बदौलत केवल 25वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। यशस्वी ने नाबाद 63 रन की पारी खेली।
जूनियर तेंदुलकर इस वीरू मांकड़ ट्रॉफी में ले चुके हैं 5 मैचों में 15 विकेट
तो वहीं मुंबई की टीम इस टूर्नामेंट में जबरदस्त लय में नजर आ रही है जिसने इस जीत के साथ ही 7 मैचों में 5वीं जीत हासिल कर 20 अंक जुटा लिए हैं।

इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा है। अर्जुन ने इस वीरू मांकड़ ट्रॉफी में खेले अब तक 7 मुकाबलों में अपने नाम 15 विकेट करने में सफल रहे।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post अर्जुन तेंदुलकर का वीनू मांकड़ ट्रॉफी में लगातार शानदार प्रदर्शन जारी, अब भारतीय A टीम में जगह पक्की! appeared first on SportzWiki Hindi.