भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अभियान को खत्म करने के कुछ दिनों बाद ही ऑस्ट्रेलिया के एक मुश्किल दौरे के लिए रवाना हो जाएगी। भारतीय टीम अगले महीनें से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीनों ही फॉर्मेट की लंबी सीरीज खेलने जा रही है।
भुवनेश्वर कुमार ने दी ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया
भारतीय टीम पर इस पर जबरदस्त उम्मीदें हैं। एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम में डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ जैसे बल्लेबाज नहीं हैं तो वहीं भारतीय गेंदबाजी पिछले कुछ समय से बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है।

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से भी भारत को खास भरोसा है। भुवनेश्वर कुमार इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सके थे लेकिन एशिया कप में वापसी कर अच्छा प्रदर्शन किया था।
ऑस्ट्रेलिया की विकेट पर विकेट निकालना नहीं होता आसान
भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे को लेकर कहा कि “विश्व की तुलना में ऑस्ट्रेलिया एक अलग हिस्सा है। वहां पर कभी गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होता है। क्योंकि विकेट बहुत ही सपाट होते हैं जहां आपको विकेट निकालना मुश्किल हो जाता है।

हममें से तो किसी के लिए बी आसान नहीं होगा। लेकिन हम इस चुनौती को स्वीकारने के लिए तैयार हैं। हम अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं जो हम कर सकते हैं।”
गति बढ़ाने के लिए मैदान और जिम में की कड़ी मेहनत
अपनी गेंदबाजी को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि “मैंने तकनीकि रूप से कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन जाहिर है मैंने जिम में या मैदान में कड़ी मेहनत की थी और वास्तव में इसी कारण मेरी गति बढ़ाने में मदद मिली।

लेकिन गति ही वो चीज नहीं है जिसमें आपको चिंता करने की जरूरत होती है। आपको तेज गेंदबाज के रूप में सुधार करने के लिए अपने कौशल और अन्य चीजों को पॉलिश करने की जरूरत होती है।”
चोट के कारण मैच को मिस करना होता है निराशाजनक
चोटिल होने के कारण इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज को मिस करने को लेकर भुवनेशवर कुमार ने कहा कि “कोई भी मैच मिस करना हमेशा ही निराशाजनक होता है।

मैं उसका पछतावा नहीं करना चाहता हूं। मैंने इसके बाद वापसी की और एशिया कप में खेला। मैंने क्रिकेट में वापसी कर ली और यहीं सबसे महत्वपूर्ण है बजाय इसके कि मैच मिस करने का पछतावा करें।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही भुवनेश्वर कुमार ने बताया टीम को किन परेशानियों का करना पड़ेगा सामना appeared first on SportzWiki Hindi.